न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने इयान टेलर के लिए बांधी काली पट्टी
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट गाले के गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खेल जा रहा है। श्रीलंका ने मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। इस मैच में न्यूजीलैंड खिलाड़ी वापसी करने की कोशिश करेंगे। पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड जीतते-जीतते हार गया था। इस तरह से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका 1-0 से आगे है।
इयान टेलर के निधन पर गहरा अफसोस
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जब मैदान पर उतरे तो उन्होंने बांह पर काली पट्टी बांधी हुई थी। दरअसल, यह न्यूजीलैंड टीम के पूर्व मैनेजर इयान टेलर के लिए था। उनका हाल ही में निधन हो गया था। न्यूजीलैंड बोर्ड की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया- टेस्ट टीम पूर्व ब्लैककैप्स मैनेजर, एनजेडसी निदेशक और क्रिकेट वेलिंगटन के अध्यक्ष इयान टेलर के निधन के शोक में गॉल में दूसरे टेस्ट के पहले दिन काली बांह की पट्टियां पहनेगी।
मैच के दौरान बारिश की संभावना
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका की मेजबानी में हो रहे इस टेस्ट मैच में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की संभावना है। हालांकि, इतनी गंभीर स्थिति नहीं होगी कि पूरे दिन का मैच रद्द हो जाए।


CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका
MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया
सक्ती होटल कांड: दिशा मरावी मौत मामले में योगेंद्र साहू गिरफ्तार
T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत
MP News: अभ्युदय जैन केस में मां अलका जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
क्या यह दुनिया की सबसे पुरानी लेखन प्रणाली है?