*ताप्ती सरोवर में डूब रही महिलाओ को बचाने वाले नपा कर्मियों का किया सम्मान*

*मुलताईं।*
ताप्ती सरोवर में सोमवार को स्नान करने के दौरान डूब रही दो महिलाओ को बचाने वाले नगर पालिका कर्मियों का गायत्री परिवार ने सम्मान किया। गौरतलब है कि सोमवार सुबह सुभाष वार्ड बैतूल रोड निवासी महिला लता पति सुधाकर अजमिरे अपने घर मेहमान आई रिश्तेदार माधुरी पति नंदकिशोर काले के साथ ताप्ती सरोवर में स्नान करने गई थी। महिला घाट पर स्नान करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों का स्नान घाट की सीढ़ियों से पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में गिर कर डूबने लगी। महिलाओं की चीख-पुकार की आवाज सुनकर सरोवर के पास ड्यूटी पर तैनात नगर पालिका कर्मचारियों ने सरोवर में छलांग लगा कर दोनों महिलाओं को डूबने से बचाया था। मंगलवार को गायत्री परिवार ने महिलाओं को डूबने से बचाने वाले नगर पालिका कर्मचारियो का सम्मान किया। गायत्री मंदिर परिसर में  पंडित संतोष महाराज ने गायत्री मंत्र के साथ दुप्पटा एवं मां ताप्ती का छायाचित्र देकर नगर पालिका कर्मी निकेश कुरवाड़े, मनोहर कुरवाडे,श्याम सेवतकर,अनिल कावरे,सचिन चढोकार,नारायण कुरवाड़े, राहुल कोडापे को सम्मानित किया। नगर पालिका कर्मीयो का जिन्होंने दो बहनों को ताप्ती सरोवर में डूबने से बचाया। उन दोनों महिलाओं के परिजनो के साथ  गायत्री परिवार के परिजनों ने भी सम्मान किया। इस दौरान लता अजमीरे,सुधाकर अजमीरे,प्रितेश अजमीरे के साथ मीरा देशमुख,रामदास देशमुख,आशा खाड़े, यादवराव निंबालकर,योगेश साहू,मुनेश शर्मा ने कर्मियों का सम्मान कर धन्यवाद दिया।