*ताप्ती सरोवर में डूब रहे युवक की नपा कर्मी ने बचाई जान*

मुलताईं।  विजय खन्ना

ताप्ती सरोवर में  पैर फिसलने से डूब रहे युवक की नपाकर्मी की सजगता से जान बच गई शुक्रवार को  युवक महाराष्ट्र के वरूड़ से अन्य परिजनों के साथ दसक्रिया के कार्यक्रम में शामिल होने आया था युवक  दसवा घाट की सीढ़ियों पर पैर फिसलने से ताप्ती सरोवर के गहरे पानी मे जाकर डूब रहा था। नगर पालिका कर्मी ने युवक को डूबते देखा तो युवक को तुरंत सरोवर के पानी में बाहर निकालकर जान बचाई।  सरोवर के पास पदस्थ नगरपालिका के कर्मचारी  कुशल तैराक निकेश कुरवाड़े ने बताया कि वरुड़ (महाराष्ट्र) निवासी देवांग कवड़कर शुक्रवार को ताप्ती सरोवर पर दसवें के कार्यक्रम में आया था। सुबह करीब 10 बजे के दरमियान देवांग दसवा घाट पर सरोवर की सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण गहरे पानी मे डूबने लगा। देवांग को डूबते देख निकेश ने तत्काल सरोवर में छलांग लगाकर देवांग को गहरे पानी से बाहर निकालकर डूबने से बचाया युवक के परिजनों ने नपा कर्मी निकेश कुरवाड़े को धन्यवाद दिया गौरतलब है कि पूर्व में भी नपा कर्मी निकेश ने ताप्ती में डूब रहे एक युवक की जान बचाई थी