नपाउपाध्यक्ष ने किया ब्यूटी पार्लर का शुभारंभ
नपाउपाध्यक्ष ने किया ब्यूटी पार्लर का शुभारंभ
भैसदेही:-
नगर परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमति कुसुम सिंह किलेदार ने यहां जोशी मोहल्ला में नवनिर्मित सर्व सुविधायुक्त ब्यूटी पार्लर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर महालक्ष्मी ब्यूटी पार्लर परतवाड़ा की ब्यूटी शियन श्रीमती कल्पना कडू भी मुख्य रूप से उपस्थित थी पार्लर की संचालिका शीतल धुले ने बताया कि यहां सभी आवश्यक मशीनों की उपलब्धता है तथा प्रोफेशनल तरीके से फेशियल स्पा थ्रेडिंग मैनीक्योर पार्टी मेकअप पॉलिशिंग हेयर कटिंग इत्यादि की जाएगी उन्होंने बताया कि बेहतर तरीके से यहां महिलाओं को सुविधा प्रदान की जाएगी तथा पार्लर क्लासेस भी यहां शुरू की गई है कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात नपा उपाध्यक्ष श्रीमती किलेदार ने पार्लर का अवलोकन किया और बेहतर संयोजन के लिए संचालिका को बधाई भी दी इस अवसर पर नगर एवं परतवाड़ा से आई सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी


90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई