न्यू ओर्लियन्स की तरह और हो सकते हैं हमले, एफबीआई ने की चेतावनी जारी
वाशिंगटन। नए साल के मौके पर न्यू ओर्लियन्स में हुए हमले में 14 लोगों की मौत हो गई थी। अब एफबीआई ने अमेरिका में ऐसे ही और हमलों को लेकर चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में सूचना देने की अपील की है। न्यू ओर्लियन्स घटना में हमलावर के तार आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से जोड़े जा रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एफबीआई ने चेतावनी दी है कि अमेरिका में न्यू ओर्लियन्स जैसे और इसके जवाबी हमले हो सकते हैं। एफबीआई और होमलैंड सिक्योरिटी विभाग चरमपंथियों के वाहन का इस्तेमाल कर हमला करने वाली गतिविधियों को लेकर चिंतित है। उनका मानना है कि आमतौर पर हमलावर विदेशी आतंकवादी संगठनों से प्रेरित होते हैं और ऐसी ही गतिविधियों को दोहराने की कोशिश करते हैं।
अधिकारियों ने इस संबंध में घोषणा जारी की है। इसमें खासतौर से चरमपंथी हमलावरों का जिक्र है, जो किराए के वाहनों का इस्तेमाल हथियार के तौर पर करते हैं। इनके निशाने पर पैदल चलने वाले, कानून से जुड़े अधिकारी और भीड़ वाले इलाके होते हैं। जब्बार ने भी किराए के ट्रक के सड़क के किनारे मौजूद लोगों पर चढ़ा दिया था। एफबीआई ने इस हमले को आतंकवादी कृत्य बताया था और कहा था कि जब्बार आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट’ (आईएस) से प्रभावित था। उसके वाहन के पीछे से समूह का कुख्यात काला झंडा बरामद किया था। उसने आईएस के प्रति अपने समर्थन की घोषणा करते हुए ऑनलाइन वीडियो पोस्ट किए थे।


देश में UCC लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हुआ मध्य प्रदेश, विधानसभा से बिल पास
राहुल गांधी का बड़ा विरोध प्रदर्शन, पीएम आवास के बाहर रातभर धरने का ऐलान
कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी के साथ सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध
जेल से बाहर आते ही बनाई गैंगस्टर स्टाइल रील, रीवा पुलिस ने दबोचकर उतारा 'बॉस' का भूत
दो महीने पहले हुई थी शादी, मायके में नवविवाहिता ने दी जान
सीएम यादव का विपक्ष को जवाब, बोले- 'सबके लिए समान व्यवस्था होगी'
पटरी पर उतरने से पहले ही मेट्रो पर करोड़ों की मार, 8 करोड़ के सर्विस चार्ज को लेकर बढ़ा विवाद
घायल छात्रों से मिलकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा