विधायक रामेश्वर शर्मा का घर हुआ मोदी का परिवार
भोपाल। लालू प्रसाद यादव द्वारा मोदी के परिवार पर की गई टिप्पणी के बाद भाजपा समर्थकों ने अपनी सोशल मीडिया पर नाम के साथ मोदी का परिवार लिखने का सिलसिला लगातार जारी है। राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी अपनी सोशल मीडिया पर नाम परिवर्तन के साथ ही मालवीय नगर स्थित अपने कार्यालय युवा सदन एवं अपने पत्रकार कॉलोनी स्थित निवास के बाहर मैं हूँ मोदी का परिवार का पोस्टर लगवाया है। विधायक शर्मा का कहना है कि जिन्होंने मोदी जी के परिवार पर सवाल उठाने वालो के साथ ही आज पूरा देश देख रहा है, कि मोदी का परिवार कितना बड़ा है। देश का हर जवान, किसान, महिलाओं और बुजुर्गों ने सामूहिकता के साथ दिखा दिया कि मोदी जी अकेले नहीं है। यह देश उनका परिवार है। जिस तरह मोदी जी अपने परिवार की सेवा के लिए दिनरात परिश्रम पर उन्हें सुविधा दिलाते हैं, उसी तरह देशवासी भी मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए तन-मन-प्राण से खड़े हैं।


शीत्सांग की नई पहल, विकास और आधुनिकता की ओर बढ़ता कदम
स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही पंडवानी गायिका तीजन बाई पर सतर्क निगरानी
राजनीतिक टकराव तेज़: अमित शाह ने AAP पर साधा निशाना, सुधार की उम्मीद डबल इंजन से
पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार दानिया शाह के पति ने 5वीं शादी रचा हड़कंप
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी का मामला, इंदौर में महिला से पैसे ऐंठे गए
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत, ग्रामीण विकास को मिलेगा बढ़ावा
ईरानी नाविकों की भारत से सुरक्षित वापसी, अमेरिका के बीच तनाव के दौरान दी थी पनाह