*विधायक रहने के बाद भी जिस व्यक्ति की संपत्ति नहीं बढ़ी उस पर कमीशन लेने का झूठा आरोप लगा रहे विधायक पांसे*

*पूर्व नपा अध्यक्ष वर्षा गढेकर ने आरोप साबित करने  की दी चुनौती*

*मुलताई।*✍️ विजय खन्ना

भाजपा के घोषित उम्मीदवार,पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख पर कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे ने 10 प्रतिशत कमिशन लेने के जो झूठे आरोप लगाए हैं वह निराधार हैं। श्रीपांसे ने जो आरोप लगाए वह साबित करे नहीं तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। यह चुनौती पूर्व नपा अध्यक्ष भाजपा नेत्री वर्षा गढ़ेकर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है। 
       श्रीमती गढेकर ने बीते दिनों कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा के दौरान मुलताई में हुई आमसभा के दौरान विधायक पांसे द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब में जारी विज्ञप्ति में कहा है कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच कमलनाथ की सरकार के समय मंत्री रहे कांग्रेस विधायक ने प्रदेश की भाजपा सरकार और भाजपा के पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख पर  झूठे आरोप लगाए। वह विधानसभा क्षेत्र की जनता तक समाचार पत्र और चैनल के माध्यम से पहुंचे हैं।जनता ने सब कुछ देखा सुना है कि कांग्रेस के विधायक सुखदेव पांसे ने एक ऐसे सीधे साधे व्यक्ति पर आरोप लगाया जो चुनाव भी जनता की सेवा करने के लिए अपनी जमीन बेचकर लड़ता हो। जिसकी संपति बढ़ी तो नहीं बल्कि कम ही हुई है। जबकि सबको पता है कि  कांग्रेस की 15 महीनो की सरकार के समय में किसकी संपति में वृद्धि हुई है। 
भाजपा सरकार ने मुलताई में केंद्रीय विद्यालय,सीएम राइज स्कूल जैसे अनेक विकास कार्य किए। जबकि कांग्रेस ने मुलताई को कौनसा स्कूल दिया सबको पता है। कांग्रेस ने अपनी 15 महीनो की सरकार में काम तो कुछ किया नहीं उल्टे  सिर्फ स्थानांतरण नीति चलाकर कांग्रेस के तत्कालीन मंत्रियों ने खूब पैसे बटोरे यह बात क्षेत्र की जनता को अच्छे से पता है। श्रीमती गढ़ेकर ने कहा श्रीपांसे द्वारा चंद्रशेखर देशमुख पर विधायक  कार्यकाल में विधायक निधि की राशि में से कमीशन लेने का जो झूठा आरोप लगाया है। इसको लेकर यह सवाल है कि जब श्रीपांसे 15 महीने कांग्रेस की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे तो इस आरोप की  जांच क्यों नहीं की गई। सच तो ये है कि कांग्रेस जहा जहा भी चुनाव लड़ती है। भाजपा के प्रत्याशियों और भाजपा की सरकार पर झूठे आरोप लगाती हैं जो कभी साबित नही हुए हैं। श्रीमती गढ़ेकर ने कहा मुलताई क्षेत्र की जनता चंद्रशेखर देशमुख के चरित्र और आचरण से पूरी तरह वाकिफ है। जनता उन पर लगाए गए झूठे आरोप का बदला चुनाव में कांग्रेस को पूरे प्रदेश और मुलताई से मुक्त करके लेगी।