बाइक देने से इंकार करने पर बदमाशो ने युवक पर चाकू से किया हमला
भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में एक युवक के साथ जमकर मारपीट करते हुए चाकू से केवल इसलिये हमला कर दिया कि उसने आरोपियो को घूमने के लिये अपनी बाइक देने से इंकार कर दिया था। थाना पुलिस से मिली अनुसार ऐशबाग इलाके में रहने वाले 18 वर्षीय फिरोज खान पिता हमीद खान ने पुलिस को बताया कि सुयश नाम के लड़के से उसकी दोस्ती है, सुयश के पास बाइक है, सुयश अपनी बाइक पर दोस्त रवि कुशवाह के साथ घूमता है। आरोपी निखिल और अमन सुयश से आये दिन घूमने के लिये उसकी बाइक मांगते थे। लेकिन सुयश उन्हें कई बार बाइक देने से इंकार कर चुका है। उसके मना करने के बाद भी आरोपी उससे बाइक मांगते रहते हैं। बीते दिन भी निखिल और अमन ने सुयश से बाइक मांगी इस बार भी सुयश ने बाइक देने से मना कर दिया। इससे आरोपी गुस्सा हो गए उस समय तो वह वहॉ से चले गए बाद में आरोपी निखिल, अमन अपने दोस्त वायरस और अरबाज नाड़ा के साथ एक चाय की दुकान के पास खड़े थे। उसी समय वहॉ बाइक से सुयश, फिरोज और रवि कुशवाह पहुंच गए। तीनो को देखते हुए आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और गालीगलौज करने लगे। फिरोज और रवि ने जब उनका विरोध करते हुए गाली देने से मना किया तब आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार हाथ से रोकने का प्रयास करने पर फिरोज को गंभीर चोट आई. है, वहीं रवि कुशवाह भी चाकू के वार से घायल हुआ हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


‘उस समय चिंता जताने वाले शहंशाह चुप क्यों?’ कांग्रेस का तीखा सवाल
चुनावी माहौल में दिया ‘BJP हटाओ, देश बचाओ’ का नारा
फैंस ने खरीदे 6 लाख तक के टिकट, आयोजन हुआ विवादित
हाई कोर्ट में सोम डिस्टिलरीज केस की सुनवाई, ना स्टे मिला ना राहत — 23 मार्च को टॉप प्राथमिकता पर होगी अगली सुनवाई
महापौर का बयान: “जिसकी जरूरत होती है, वही सामान खरीदते हैं”
बीएसपी किराया बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान
हादसे की खबर सुनते ही परिवार और मोहल्ले में मचा कोहराम
कैदियों ने रखा पूरे नौ दिन का व्रत, दिखाया आत्मसंयम