बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह इन दिनों अपने स्वयंवर को लेकर चर्चाओं में हैं। बीते लंबे समय से अपने हमसफर की तलाश कर रहे गायक की खोज अब पूरी गो चुकी है। नेशनल टेलीविजन पर सिंगर ने अपनी दुल्हनिया चुन ली है। मीका सिंह के स्वयंवर मीका दी वोटी के फिनाले में गायक ने अभिनेत्री आकांक्षा पुरी को अपनी दुल्हनिया के रूप में चुन लिया है। शो में आकांक्षा पुरी के साथ बंगाल की प्रांतिका दास और नीत महल फाइनलिस्ट बने थे। लेकिन दोनों को मात देते हुए आकांक्षा पुरी ने मीका सिंह का यह स्वयंवर जीत लिया है।अपने जीवनसाथी की तलाश में आयोजित किए इस स्वयंवर में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को अपने हमसफर के तौर पर चुना।इस दौरान उन्होंने आकांक्षा से शादी नहीं रचाई।उन्होंने शो के अंत में आकांक्षा को विजेता घोषित करते हुए मीका ने सिर्फ एक्ट्रेस को कंगन और वरमाला पहनाई। एक महीने तक चले इस रियलिटी शो में कई कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था, जिसमें से अब आकांक्षा पुरी को मीका ने अपनी वोटी चुन लिया है।