मैक्सिको की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का काफिला हुआ दुर्घटना का शिकार, एक की मौत
शुक्रवार को मैक्सिको की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम के काफिले का एक्सीडेंट हो गया। बताया गया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई।क्लाउडिया शिनबाम ने हाल ही में मैक्सिको के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता है। इसके साथ ही मैक्सिको में इस पद पर चुनी जाने वाली वह पहली महिला हैं। क्लाउडिया पेशे से जलवायु वैज्ञानिक और मेक्सिको सिटी की पूर्व मेयर रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मैक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम का काफिला दुर्घटना का शिकार हो गया। उनकी टीम का कहना है, कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यही नहीं कई लोग घायल भी हुए हैं।
शिनबाम घायल लोगों का हालचाल जानने के लिए रुकीं। उनकी टीम को बताया कि "हमें इस बात का गहरा अफसोस है कि दूसरे वाहन में एक व्यक्ति की मौत हो गई।" हालांकि उनकी टीम दुर्घटना में घायल लोगों की देखभाल कर रही थी। उनकी टीम ने एक बयान में बताया कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए, हालांकि जिस कार में शिनबाम यात्रा कर रही थीं, वह इसमें शामिल नहीं थी।शिनबाम घायल लोगों का हालचाल जानने के लिए रुकीं, जिनकी तब तक आपातकालीन टीमें उत्तरी कोआहुइला राज्य के एक शहर मोनक्लोवा में हुई दुर्घटना के बाद देखभाल कर रही थीं, ऐसा उनकी टीम ने बताया।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
जिला अस्पताल मे खुलेआम पैसों की मांग, पैसे नहीं दिए तो जच्चा बच्चा को जननी ने नहीं छोड़ा घर
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साईकिल सवार बुजुर्ग को उड़ाया
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी