वार्ड क्रमांक 03 में बडे नाले का महापौर ने किया निरीक्षण
कोरबा, प्रदेश सहित जिले में बारिश का मौसम बहुत जल्द शुरू होने वाले हैं। ऐसे में नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के सभी नाली-नालों की सफाई प्राथमिकता के आधार पर किया जाना आवश्यक है। वार्डवासियों की माँग पर एवं वार्ड क्रमांक 03 राताखार के पार्षद रवि सिंह चंदेल के आग्रह पर नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद ने वार्ड क्रमांक 03 के राताखार बस्ती, अटल आवास एवं कब्रिस्तान के बगल में पूर्व में निर्मित बड़े नाले का पार्षद एवं वार्ड वासियों के साथ निरीक्षण किया।महापौर ने निर्देश दिया कि बारिश शुरू होने से पहले सभी छोटे बड़े नालों की सफाई का कार्य तेजी से करें ताकि पानी का बहाव निर्वाध रूप से हो सके और किसी भी जगह जलभराव की समस्या न हो। वार्ड भ्रमण में पुष्पा चौहान और मालू राव सहित अनेक वार्ड वासी साथ में थे।


पाइपलाइन प्रोजेक्ट में लापरवाही, सड़कें बनी मुसीबत
रीवा की APS यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, रामायण-बघेली पर होगा शोध
लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का खुलासा, जांच में सामने आया मामला
किसान को राहत देते हुए कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया
कई जिलों में फायर स्टेशनों की कमी पर जताई नाराजगी
संबल योजना में घोटाले का आरोप, दलालों ने बनाया कमाई का जरिया
पश्चिम एशिया तनाव के बीच फेड का बड़ा फैसला—दरें स्थिर
मामले को लेकर बढ़ा विवाद, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज