मारुति सुजुकी दिग्गज भारतीय कंपनियों के ग्रुप में शामिल
नई दिल्ली । देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी दिग्गज भारतीय कंपनियों के समूह में शामिल हो गई है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने 27 मार्च को 4 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप का माइलस्टोन छू लिया है। ऐसा करने वाली वह देश की 19वीं लिस्टेड कंपनी बन गई है। साल 2024 में मारुति सुजुकी के शेयर 23 फीसदी ऊपर जा चुके हैं। अब मारुति सुजुकी रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एसबीआई जैसी दिग्गज कंपनियों के ग्रुप में शामिल हो गई है। हाल ही में मारुति सुजुकी की मार्केट वैल्यू अपनी पैरेंट कंपनी जापान की सुजुकी मोटर कॉर्प से दोगुनी हो गई थी। बुधवार को कारोबार के दौरान दोपहर 12.30 बजे बीएसई पर कंपनी के स्टॉक ने 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 12,724,95 रुपए का आंकड़ा छू लिया था। यह एक दिन पहले के आंकड़े से 4 फीसदी ऊपर चला गया था। शाम को इसके शेयर 2.40 फीसदी ऊपर जाकर 12,550 रुपए पर बंद हुए। इसके साथ ही कंपनी ने 4 लाख करोड़ रुपए की मार्केट वैल्यू हासिल कर ली थी। इससे पहले रिलायंस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, एलआईसी, एचयूएल, आईटीसी, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, अडानी एनर्जी, अडानी ग्रीन, एचसीएल टेक, अडानी इंटरप्राइजेज, कोटक महिंद्रा बैंक और अडानी टोटल गैस ने यह माइलस्टोन हासिल किया है।


भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव