मेकर्स ने बदली योजना, नई तारीख पर होगा खुलासा
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म की अपडेट और इससे जुड़ी झलक का इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों को उम्मीद थी कि रामनवमी के मौके पर मेकर्स फिल्म से राम (रणबीर कपूर) का लुक या कोई झलक दिखाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब आज मेकर्स ने रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए ये जानकारी दी है कि कब रणबीर कपूर के किरदार की पहली झलक सामने आएगी।
हनुमान जयंती पर आएगी राम की पहली झलक
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने आज रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए फिल्म से राम यानी रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है। नमित ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट साझा किया है।इसमें लिखा है, ‘शुभ रामनवमी! यह कहानी हम सभी की है और हमारा हर कदम गहरी जिम्मेदारी, भक्ति और लगन की भावना से प्रेरित है। ताकि हम अपनी रामायण को उसके सच्चे स्वरूप और भव्यता में पूरी ईमानदारी के साथ जीवंत कर सकें।हम 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर 'राम' की अगली झलक आपके साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं। साथ ही हम अपने कई साल के प्रयासों को फैंस के साथ एक ग्रैंड लॉन्च के जरिए दिखाने जा रहे हैं। इस खास पल को दुनिया भर में मनाएंगे। आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद।’
फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा
नमित मल्होत्रा की इस पोस्ट से एक ओर जहां रामनवमी पर रामायण से जुड़ी अपडेट का इंतजार कर रहे फैंस को थोड़ा झटका लगा है। क्योंकि उनका इंतजार अब कुछ दिन और बढ़ गया है। वहीं फैंस को अब 2 अप्रैल का बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही नमित मल्होत्रा ने अपनी पोस्ट के जरिए ये भी हिंट दिया है कि वो उस दिन कोई बीटीएस वीडियो भी साझा कर सकते हैं। जिसमें टीम की तैयारी या शूटिंग अनुभव देखने को मिल सकते हैं।
दो पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायण’
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। जबकि दूसरा पार्ट अगले साल 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आएंगे। जबकि साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे।इसके अलावा फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी। जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘रामायण’ को हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी और बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है। फिल्म का संगीत एआर रहमान और हॉलीवुड संगीतकार हैंस जिमर ने मिलकर तैयार किया है।


राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत