एलआईसी का सालाना प्रीमियम में दो अंक बढ़ाने का लक्ष्य
नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) इस वित्त वर्ष में सालाना प्रीमियम (एपीई) में दो अंकों की बढ़ोतरी का लक्ष्य कर रही है। इस बढ़ोतरी से नए उत्पादों और एजेंसी चैनलों को मजबूती मिलेगी। निगम के प्रबंधन ने नतीजों के बाद एनालिस्ट कॉल में बताया कि वे किसी एकल स्वास्थ्य बीमा कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने के विकल्प को भी तलाशेंगे।
जीवन बीमा उद्योग में नए कारोबार की बिक्री को मापने का सामान्य तरीका एपीई होता है। इसकी गणना सालाना नियमित प्रीमियमों में एकल प्रीमियमों का 10 फीसदी हिस्सा जोड़कर की जाती है। एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने बताया कि वित्त वर्ष 2025 में अतिरिक्त बढ़ोतरी उत्पाद और चैनल दोनों से होगी। उन्होंने बताया कि हमने बीते वर्ष दिशा-निर्देश में बदलाव के चलते नॉन-पार सेगमेंट में कुछ उत्पाद लॉन्च किए थे और हमें वांछित परिणाम भी मिले थे। वित्त वर्ष 2024 में सालाना एपीई में गैर भागीदारी उत्पाद बढ़कर 18.32 फीसदी हो गए जबकि यह वित्त वर्ष 2023 में 8.89 फीसदी थे।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
जिला अस्पताल मे खुलेआम पैसों की मांग, पैसे नहीं दिए तो जच्चा बच्चा को जननी ने नहीं छोड़ा घर
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साईकिल सवार बुजुर्ग को उड़ाया
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी