लॉरा वुलफार्ट ने श्रीलंका के खिलाफ खेली 184 रन की पारी
श्रीलंका महिला टीम ने इतिहास रच दिया है। बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच को श्रीलंका ने 6 विकेट से जीत लिया। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका ने 1-1 की बराबरी कर ली।दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका टीम ने 302 रन बनाए। मेजबानी टीम की कप्तान लॉरा वुलफार्ट ने 147 गेंदों पर 184 रन की पारी खेली। बता दें कि साउथ अफ्रीका में बनाया गया उनका ये सबसे सर्वाधिक रन है। इससे पहले 2017 में आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 149 रन की पारी खेली थी।वोल्वार्ड्ट का 184 रन महिला वनडे में चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है। वोल्वार्ड्ट ने दक्षिण अफ्रीकी महिलाओं के लिए वनडे में एक पारी में बाउंड्री लगाकर सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वोल्वार्ड्ट ने 23 चौकों और 4 छक्कों की मदद से लिजेल ली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।मैच की बात करें तो साउथ अफ्रिका टीम ने 302 रन बनाए। कप्तान लॉरा वुलफार्ट ने 147 गेंदों पर 184 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहारी ने दो विकेट झटके। वहीं, इस लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका टीम 44. 3 ओवर में मैच को जीतने में कामयाब रही।श्रीलंका की ओर से कप्तान चमारी अटापट्टू ने शानदार 139 गेंदो पर 195 रन की पारी खेली। चामरी ने 139 गेंद का सामना किया और 26 चौके व पांच छक्के लगाए। बता दें कि श्रीलंका की महिला टीम की ओर से वनडे की इतिहास में बनाए गए ये सबसे सर्वाधिक रन है।


Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आयुर्वेद के अनुसार वात, पित्त, कफ का संतुलन करता है यह पत्ता
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका
MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया
सक्ती होटल कांड: दिशा मरावी मौत मामले में योगेंद्र साहू गिरफ्तार
T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत