*कुन्बी समाज संगठन का सहजीवनारंभ कार्यक्रम कल
*कुन्बी समाज संगठन का सहजीवनारंभ कार्यक्रम कल*
भैंसदेही क्षत्रिय लोणारी कुन्बी समाज संगठन भैंसदेही के तत्वावधान में सहजीवनारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 मई शुक्रवार को सायं 6 से 8.40 बजे तक नगर की सुप्रसिद्ध उमा मैरिज गार्डन, शिव मंदिर के पास भैंसदेही में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समृद्ध समाज, आदर्श समाज, परिपक्व विचारधारा तथा योजनाबद्ध जीवनशैली का बीजारोपण करना है। इसी तारतम्य में सहजीवनारंभ संस्कार पाती कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नव वर-वधु युगल को आमंत्रित किया है। जिन्हें कूपन दिया जायेगा। भैंसदेही कुन्बी समाज संगठन के ब्लाक अध्यक्ष मनीष नावंगे ने बताया कि नवयुगल जोड़ों में से जो 4 प्रथम कूपन विजेताओं को शेगांव दर्शन के लिए संगठन की ओर से एक वाहन दर्शनार्थ दिया जावेगा। श्री नावंगे ने उक्त कार्यक्रम में सभी स्वजातीय बंधुओं से उपस्थित होने की अपील की है।


Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी