सीएम राइज और पीएमश्री में मनाई कृष्ण जन्माष्टमी
*सीएम राइज और पीएमश्री में मनाई कृष्ण जन्माष्टमी*
भैंसदेही नगर के सीएम राइज और पीएमश्री विद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां बच्चों द्वारा कृष्ण जन्म से लेकर मित्र सुदामा के मिलन और महाभारत पर आधारित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिनकी अभिभावकों ने काफी प्रशंसा की। कार्यक्रम की शुरूआत सीएम राईज विद्यालय प्राचार्य संदिप राठौर व पीएमश्री प्राचार्य ललिता धोटे द्वारा की गई। जिसके पश्चात बच्चों ने कृष्ण जन्म पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बच्चों को कृष्ण बनाया गया था। जिनके द्वारा कृष्ण जन्म की लीलाओं का रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से वर्णन किया गया। इसके अलावा सुदामा मिलन का भी बच्चों ने बखूबी मंचन किया। कार्यक्रम के दौरान महाभारत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर विद्यालय का शिक्षक स्टॉफ और अभिभावकगण मौजूद रहे।


बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
जिला अस्पताल मे खुलेआम पैसों की मांग, पैसे नहीं दिए तो जच्चा बच्चा को जननी ने नहीं छोड़ा घर
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साईकिल सवार बुजुर्ग को उड़ाया
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत