एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने नए साल यानी 2022 में अपने फैंस समेत सबको चौंका दिया है। उनकी लव लाइफ को लेकर काफी समय से खबरें उठ रही थीं। यहां तक कि कहा जा रहा था कि वो शादी करने वाली हैं। अब एक्ट्रेस ने इस तरह की अफवाहों से अब पर्दा उठा दिया है। उन्होंने नए साल में वरुण बंगेरा संग अपना रिश्ता दुनिया के सामने ऑफिशियल कर दिया है। करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर वरुण बंगेरा के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। उनके रोमांटिक अंदाज देखकर फैंस काफी खुश हैं। हालांकि इन सभी फोटोज में वरुण का चेहरा नहीं दिखा रहा है। करिश्मा ने कैप्शन में लिखा, ''थैंक्यू 2021, 2022 के लिए एक्साइटेड हूं। आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं।'' करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की इन रोमांटिक तस्वीरों पर फैंस अपना खूब प्यार लूटा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी की रस्में 4 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। करिश्मा तन्ना किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। टीवी की टॉप एक्ट्रेस में उनकी गिनती होती है। टीवी के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी करिश्मा ने काम किया है।