छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता करणवीर बोहरा अभिनेत्री कंगना रनोट के रियलिटी शो लॉक अप से बाहर हो गए हैं। बुधवार को उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया था। करणवीर बोहरा लॉक अप से दूसरी बार बाहर हुए हैं। बीते दिनों भी उन्हें कंगना रनोट के शो से बाहर जाना पड़ा था। हालांकि कुछ समय बाद करणवीर बोहरा की बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री हुई थी।वहीं कंगना रनोट के शो से बाहर आने के बाद करणवीर बोहरा ने लॉक अप कई गंभीर आरोप लगा दिए हैं। एकता कपूर के निर्मित इस शो पर उन्होंने आरोप लगाया है कि इसमें महिलाओं के साथ हिंसा और गालियों का इस्तेमाल किया जाता है। इस बात को करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है।