कंगना रनौत का विक्रमादित्य सिंह पर हमला, बोले- 'मैं मिस्टर इंडिया नहीं हूं
हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और भारतीय जनता पार्टी की नेता कंगना रनौत ने राज्य सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधा है। दरअसल, विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया था कि कंगना रनौत अपने निर्वाचन क्षेत्र में कहीं नजर नहीं आती हैं। अब कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह पर पलटवार करते हुए उनके दावे का मजाक उड़ा है। कंगना ने कहा है कि वह मिस्टर इंडिया नहीं हैं जो अदृश्य हैं।
मैं मिस्टर इंडिया नहीं हूं- कंगना
मंगलवार को हिमाचल के मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए कंगना ने हिमाचल सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर इस तरह के बयानों से लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। कंगना ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह बीते लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब भी सदमे में हैं और इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, ‘‘राजा बाबू हर दिन प्रेस को बुलाते हैं और बयान देते हैं कि (मंडी) सांसद कहीं दिखाई नहीं देती हैं। मैं हर दिन संसद जाती हूं। मैं मिस्टर इंडिया नहीं हूं जो अदृश्य हो जाऊं। विपक्ष की आलोचना समझ में आती है, लेकिन विक्रमादित्य सिंह हर दिन उन्हें गाली दे रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं।"
जानें विक्रमादित्य सिंह के बारे में
विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। उन्होंने इससे पहले भी कंगना रनौत पर अपने निर्वाचन क्षेत्र में अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया है और आलोचना की है। लोकसभा चुनाव 2024 में कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 70,000 से अधिक वोटों से हराया है।


चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव: लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का दामन
काशी में एमपी-यूपी समन्वय: सीएम मोहन यादव ने तीर्थ प्रबंधन प्रणाली का लिया जायजा
भवानीपुर में सियासी जंग: बंगाल चुनाव में बीजेपी का रणनीतिक कदम
CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
सरेंडर नक्सली चुनाव लड़ सकते हैं? पर्यटन मंत्री अग्रवाल का रुख साफ
होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
टीचिंग इलेक्टिव टेस्ट (TET) को लेकर शिक्षक संगठनों का गुस्सा बढ़ा