कल्पतरु और उसकी शाखाओ को मिले 2,071 करोड़ के ठेके
नई दिल्ली । कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल और उसकी शाखाओं को 2,071 करोड़ रुपये के ठेके हासिल हुए हैं। कंपनी के अनुसार नए ठेकों में विदेशी बाजारों में ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (टीएंडडी) व्यवसाय के ठेके शामिल हैं। इसके अलावा उसे भारत में एक भूमिगत मेट्रो रेल परियोजना के डिजाइन व निर्माण का ठेका भी मिला है। कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (केपीआईएल) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ब्राजील में टीएंडडी ठेके तथा भारत में भूमिगत मेट्रो रेल-टनलिंग ठेके ने फास्टटेल और अर्बन इंफ्रा व्यवसाय के लिए भविष्य में विकास की संभावना को काफी बढ़ा दिया है। केपीआईएल वर्तमान में 30 से अधिक देशों में परियोजनाओं को क्रियान्वित कर रहा है और 70 से अधिक देशों में इसकी वैश्विक उपस्थिति है।


भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव