अमीर भारतीयों का बदलता पोर्टफोलियो: रियल एस्टेट और प्राइवेट इक्विटी में बढ़ रहा निवेश
भारत के सबसे अमीर लोग अब पारंपरिक निवेश ऑप्शन जैसे शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड से हटकर नई और अधिक सेफ परिसंपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अमीर भारतीय कम जोखिम वाले रियल एस्टेट में निवेश कर अपनी संपत्ति बढ़ा रहे हैं. जिसका शेयर बाज़ार या स्टार्टअप से कोई लेना-देना नहीं है. रियल एस्टेट 7 से 10 साल में 5 करोड़ रुपए को 12-14 करोड़ रुपए में बदल सकता है.
मुंबई में कारमाइकल रोड से लेकर नई दिल्ली के लुटियंस बंगला जोन में, रियल एस्टेट मार्केट में पिछले तीन साल में 25,000 करोड़ रुपए से अधिक की डील हुई हैं. रियल्टी डेटा एनालिटिक्स फर्म Zapkey.com के आंकड़ों के अनुसार, ये पिछले साल की तुलना में लगभग 90% अधिक है.
अब कहां पैसा लगा रहे हैं देश के सबसे अमीर लोग?
मुंबई, नई दिल्ली और बेंगलुरु जैसे शहरों में प्रमोटरों और पारिवारिक ट्रस्टों द्वारा उच्च वैल्यू वाले खरीद में ये उछाल बदलाव को दिखाता है. ये परिवार उन्हें रणनीतिक, दीर्घकालिक निवेश के रूप में देखते हैं जो पीढ़ियों तक पैसों की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किए गए हैं. डेलोइट इंडिया के पार्टनर विवेक गुप्ता ने कहा, ये आइडिया बड़े शहरों में विकसित होने के तरीके के अनुरूप है. अब भारत में इसे तेजी से देखा जा रहा है – बड़े व्यावसायिक ग्रुप ऐसी संपत्तियों को लॉक करना चाहते हैं जो वैल्यूएबल और रेयर हो ताकि वो पीढ़ियों तक विरासत बन सकें.
संपत्ति लाइफस्टाइल का हिस्सा नहीं निवेश का जरिया
वेदांता ग्रुप, बजाज ग्रुप, गोदरेज, इन्फोसिस, राधाकिशन दमानी, उदय कोटक, जीवीके, वेलस्पन, पॉलीकैब, पार्ले प्रोडक्ट्स और डिविस लैबोरेटरीज उन बड़े व्यापारिक ग्रुप और परिवारों में शामिल हैं, जिन्होंने प्रमुख शहरों में बंगले, लक्जरी अपार्टमेंट और जमीन खरीदे हैं.
जादा अमीर फैमली के लिए, हाई कीमत वाली संपत्तियां केवल लाइफस्टाइल का हिस्सा नहीं है बल्कि उनके लिए वो एक निवेश का ऑप्शन है जो पीढ़ियों तक उनके पैसों को संभाल कर रख सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसपर एक परिवार का मानना है कि रियल एस्टेट निवेश के बेहतर अवसर प्रदान करता है. वहीं प्राइम रियल एस्टेट सोने से बेहतर है, और हमें उम्मीद है कि यह हालिया रुझान और मजबूत होता जाएगा.


CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स