चुनाव सेवाओं के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म जल्द ही किया जाएगा लॉन्च
रायपुर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एकल-बिंदु डिजिटल प्लेटफॉर्म ECINET का विकास अंतिम चरण में है। यह मंच आयोग के 40 से अधिक मौजूदा मोबाइल एवं वेब ऐप्स को एकीकृत करेगा और मतदाताओं, निर्वाचन अधिकारियों, राजनीतिक दलों व अन्य हितधारकों को सरल, सुरक्षित एवं पारदर्शी सेवाएं प्रदान करेगा।
ECINET का उद्देश्य सभी चुनावी कार्यों के लिए एक सहज, उपयोगकर्ता-मित्र मंच उपलब्ध कराना है। इसमें Voter Helpline VIGIL Suvidha 2.0 सहित अन्य प्रमुख ऐप्स सम्मिलित होंगे। केवल अधिकृत अधिकारी ही डेटा प्रविष्ट करेंगे और सभी प्रक्रियाएं विधिसम्मत नियमों व अधिनियमों के अनुरूप होंगी।
इस पहल की परिकल्पना मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार द्वारा मार्च 2025 में आयोजित सीईओ सम्मेलन के दौरान की गई थी। यह मंच लगभग 100 करोड़ मतदाताओं और लाखों चुनाव कार्मिकों को लाभान्वित करेगा।


'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
होली और संस्कृति का संगम: झंग बिरादरी में 120 साल से चल रही रामलीला परंपरा
देर रात वारदात को अंजाम, सुबह खुली तो सामने आई घटना
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?
पुनर्वास योजना में नाकामी: बड़वानी के लोग पानी की किल्लत में परेशान