इंदौर-भोपाल के नेताओं को मिली संगठन में अहम जिम्मेदारियां
MP News: भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) मध्य प्रदेश ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तृत सूची जारी कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नेतृत्व में संगठन के विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं. इस सूची में कई नए चेहरों को मौका मिला है, जिनमें खासतौर पर छात्र राजनीति से जुड़े कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली है.
इंदौर-भोपाल के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार, इंदौर के विवेक शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि भोपाल की श्रुति सिंह को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इंदौर से नयन दुबे को सोशल मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है, जो पहले नगर अध्यक्ष की दौड़ में भी शामिल थे. इसके अलावा संगठन में कई पदों पर नियुक्तियों में वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के समर्थकों को भी जगह मिली है, जिनमें विवेक शर्मा और अंकित रावल के नाम प्रमुख हैं.
उपाध्यक्ष और महामंत्री पदों पर नियुक्तियां
प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मृदुल मिश्रा (कटनी), जय सूर्या (धार), अनिल वर्मा (उज्जैन ग्रामीण), योगेन्द्र सिंह ठाकुर (जबलपुर), पवन शर्मा (राजगढ़), विवेक शर्मा (इंदौर) और विश्वप्रताप सिंह (भिंड) सहित कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. महामंत्री पद पर राकेश परस्ते (डिंडोरी) और विलव जैन (रतलाम) को नियुक्त किया गया है.
मंत्री और अन्य प्रमुख पदों की सूची
मंत्री पद के लिए घनश्याम सिंह (इंदौर), यश प्रताप सिंह चौहान (श्योपुर), आशीष झाला (देवास), कार्तिक मिश्रा (उज्जैन), राहुल डिमोले ‘रविकांत’ (ग्वालियर) और श्रुति सिंह (भोपाल) को शामिल किया गया है. कार्यालय मंत्री के रूप में अमन राय (भोपाल) को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सह-कार्यालय मंत्री के तौर पर मोहित अग्निहोत्री (भोपाल) और पवन साहू (रायसेन) को नियुक्त किया गया है. कोषाध्यक्ष प्रियांक जैन (नरसिंहपुर) बनाए गए हैं.
मीडिया-आईटी और सोशल मीडिया टीम
मीडिया प्रभारी के रूप में शोभित नाथ (भोपाल) और आईटी प्रभारी के रूप में शुभम गुर्जर (रतलाम) को जिम्मेदारी मिली है. सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व रवि शर्मा (भोपाल) को सौंपा गया है. सह-कोषाध्यक्ष पद पर अंकित रावल और अमन यादव (दोनों इंदौर) को जगह दी गई है. मीडिया सह प्रभारी दीपेश यादव (भोपाल) और ऋषि सोनी (सीहोर), आईटी सह प्रभारी राजकुमार यादव (ग्वालियर) और धर्मेन्द्र राठौर (नर्मदापुरम), तथा सोशल मीडिया सह प्रभारी के रूप में सम्राट गौर (विदिशा), नयन दुबे (इंदौर) और रमाकांत शर्मा (ग्वालियर) को नियुक्त किया गया है.
विभिन्न प्रकोष्ठों में भी नियुक्तियां
संगठन में प्रशिक्षण, नीति एवं शोध, नमो ऐप, फिट इंडिया, लीगल कनेक्ट, जनजातीय संपर्क और युवती नेतृत्व जैसे विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए भी प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. इन नियुक्तियों के जरिए युवा मोर्चा ने प्रदेशभर में संगठनात्मक मजबूती और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है.


“शुरुआती पलों का आनंद…” — हैली स्टैनफेल्ड का इमोशनल पोस्ट
बीजेपी की पश्चिम बंगाल यात्रा: सियासी उठापटक और चुनौतियों की कहानी
भारत भड़का: होर्मुज स्ट्रेट घटना पर 60 देशों की बैठक में कड़ा संदेश
राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द, दतिया विधायक अब नहीं रहेंगे कांग्रेस सदस्य
AAP में उठे सवाल: राघव चड्ढा की अलग रणनीति और डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने की वजह
‘सीता’ के रोल पर साई पल्लवी का नाम, रणबीर ने तोड़ी चुप्पी
IPL में अभिषेक शर्मा पर बड़ी कार्रवाई, लगा जुर्माना