*परिषद की बैठक में भाजपा पार्षद ने सरकार  से फंड लाने के एवज में  कमीशन को लेकर किया था सवाल*  *नपा अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में जारी किया बैठक का वीडियो*

मुलताई✍️ विजय खन्ना 

नगरपालिका के सभा कक्ष में बीते 20 फरवरी को आयोजित परिषद की बैठक में भाजपा पार्षद ने सरकार से फंड लाने के एवज में क्या कमीशन रहेगा यह सवाल सरेआम किया था।   जिसका वीडियो फुटेज सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष नीतू प्रहलाद परमार ने अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सार्वजनिक किया है। गौरतलब है कि रविवार को भाजपा पार्षद वर्षा गढ़ेकर ने बीते दिनों नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा  भाजपा पार्षदों पर कमीशन मांगने के लगाए गए आरोप की जवाब में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किसने और कब कमीशन मांगा इसे सिद्ध करने  या अपने इस गंभीर आरोप पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी। जिसके चलते सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती परमार ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर कमीशन मांगने का वीडियो जारी किया इस वीडियो में भाजपा पार्षद कह रहे हैं हमारी पार्टी है हम फंड लायेंगे तो इसमें कमीशन  कैसा बनेगा का सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती परमार ने कहा कि मैंने किसी का व्यक्तिगत नाम लेकर आरोप नहीं लगाया था बल्कि भाजपा पार्षदों पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया था।इसका प्रमाण इस वीडियो में बैठक में एक जिम्मेदार भाजपा पार्षद द्वारा कमीशन की मांग को लेकर किया गया सवाल है।

देखें वीडियो

 

वही कायाकल्प अभियान के तहत प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं में राशि जारी हुई है। जबकि भाजपा पार्षद इस राशि को स्वीकृत कराने का स्वयं को श्रेय दे रहे हैं ।यह राशि की स्वीकृति किसी भी पार्षद की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है और जहां तक विकास कार्य में भेदभाव का आरोप लगाया जा रहा है उसका खंडन यह है कि इस राशि से 3 सड़कों का निर्माण भाजपा पार्षदों के वार्ड में कराया जा रहा है। मेरा उद्देश्य नगर के सभी 15 वार्डों में बिना भेदभाव के विकास कार्य करना है और आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए कोई दिक्कत नहीं आए इसके प्रति सतत प्रयास किए जा रहे हैं।