इंदौर में B.tech स्टूडेंट ने एक नाबालिग छात्रा से रेप कर दिया। छात्रा का आरोप है कि आरोपी न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता रहा। आरोपी और छात्रा की पहचान जूडो क्लास में हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। आरोपी ने उसे एक दिन अपने कमरे पर बुलाया, जिसमें जबरदस्ती कर उसका वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था।

भंवरकुआं TI शंशिकांत चौरसिया के मुताबिक 11वीं की 17 साल की छात्रा रूप नगर छोटा बांगड़दा रोड पर रहती है। करीब एक साल पहले विवेक पुत्र संजय मौर्य से उसकी पहचान हुई थी। विवेक बीटेक का स्टूडेंट है। यहां भोलाराम उस्ताद मार्ग पर किराए से कमरा लेकर रहता है। दोनों की पहचान धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। फरवरी 2021 में विवेक ने लड़की को मिलने अपने कमरे पर बुलाया था। यहां वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो बना लिए थे। बाद में इन्हीं के माध्यम से संबंध बनाने के लिए धमकाता रहा। पीड़िता ने परेशान होकर परिवार को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी पर केस दर्ज किया गया।  आरोपी मूल रूप से सागर का रहने वाला है। उससे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में जानकारी सामने आई है कि पीड़िता से उसकी दोस्ती बड़ा गणपति स्थित जूडो क्लास में हुई थी। आरोपी और छात्रा इंदौर में ही पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त किया है।