*घाटपिपरिया मे युवक ने पेड़ पर चढ़कर लगाई फांसी*

*मुलताई।*✍️ विजय खन्ना

थाना क्षेत्र के ग्राम घाटपिपरिया निवासी एक युवक ने पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घाटपिपरिया निवासी संतराम मर्सकोले ने बताया पुत्र राजेंद्र 17 साल बीते 4 माह से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उपचार कराने के बाद भी राजेंद्र की मानसिक स्थिति में सुधार नहीं हुआ था। संतराम ने गुरुवार को पुत्र राजेंद्र को खेत के मकान में खाना खाने दिया और  उसके बाद घर वापस आ गया। रात 10 बजे तक राजेंद्र घर नहीं आया तो राजेंद्र का बड़ा भाई उसकी खोजबीन करते हुए खेत के मकान पर पहुंचा। मकान में नहीं दिखा तो आसपास खोजबीन की  उसी दौरान मकान से कुछ दूरी पर स्थित राजेंद्र पेड़ पर लगे रस्सी के फंदे पर फांसी पर लटका मिला। संतराम की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया है।