इमरान की बहन ने किया दावा, सेना करा सकती है इमरान का कत्ल
इस्लामाबाद । पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की बहन ने दावा किया है कि उनके भाई इमरान की सेना कत्या कर सकती है। उन्होंने कहा कि हमरान खान चुनाव जीत गए हैं, ऐसे में उनकी कभी भी हत्या की जा सकती है। बता दें कि आम चुनाव की मतगणना के बीच जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के परिवार ने बड़ा आरोप लगाया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ की बहन ने बातचीत में कहा कि सेना इमरान की हत्या करना चाहती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पीटीआई जनरल इलेक्शन में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर चुकी है। अगर पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के अब तक आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति कुछ इस प्रकार है। नेशनल असेंबली की 250 सीट पर मतगणना पूरी हो चुकी है और निर्दलीय उम्मीदवारों ने सर्वाधिक 99 सीट जीती हैं। इनमें से अधिकतर उम्मीदवार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थित हैं।
इमरान खान की बहन अलीमा खान ने कहा कि कई मामलों में तो ऐसा हुआ कि इमरान खान के समर्थन वाले कैंडिडेट्स 80 हजार से अधिक वोटों से आगे होने के बावजूद हारे हुए घोषित कर दिए गए। दिनदहाड़े लूट हुई और वोट चुराए गए हैं। नवाज शरीफ की पार्टी 50-60 सीटें ही जीत रही है और इसमें भी चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे एक प्रत्याशी ने लाहौर हाई कोर्ट से स्टे ऑर्डर लिया है। दूसरे उम्मीदवार भी अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं। पीटीआई चीफ को लेकर अलीमा ने कहा कि अभी तक इमरान खान से उनकी मुलाकात नहीं हुई है। इससे पहले इमरान की हत्या के 2 प्रयास हो चुके हैं।


स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर