सापना जलाशय के बाजू में साईखंडारा में अवैध गांजे के पौधे बरामद,आरोपी फरार
सापना जलाशय के बाजू में साईखंडारा में अवैध गांजे के पौधे बरामद,आरोपी फरार
बैतूल मप्र l बैतूल पुलिस ने मंगलवार को अवैध गांजे के पौधों को बरामद कर आरोपी पर कार्यवाही की है l घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के साईं खंडारा की है जहां राजू पदाम ने अपने खेत में अवैध गांजे के पौधे लगाए हुए थे इन पौधों की ऊंचाई करीब आठ फीट की है और बड़े पौधों की संख्या करीब 15 बताई जा रही है और छोटे पौधे भी है l एसपी निश्चल झा रिया के निर्देश पर पुलिस टीम सापना जलाशय के बाजू में साईं खंडारा पहुंची और आरोपी के घर के बाजू में खेत पर लगे गांजे के पौधों को बरामद कर एन डी पी आर एस के तहत कार्यवाही की है l बैतूल बाजार पुलिस टीम ने रात तक साढ़े नौ बजे तक कार्यवाही कर गांजे के पौधे बरामद कर थाने लेकर आई है जिनका है l पुलिस के मुताबिक जब वह गांव पहुंची थी तो आरोपी राजू पदाम घर पर नहीं था उसके परिवार के लोग मौजूद थे पुलिस ने राजू पदाम पर एन डी पीएस के तहत कार्यवाही है और राजू की तलाश कर रही है l
बताया जा रहा है कि राजू लंबे समय से अवैध गांजा उगाकर गांजा बेचने के साथ कच्ची शराब बनाकर भी बेचता था फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त के बाहर है l



‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला