ग्वालियर । जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं से शहर में फिर से ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जाे सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। इससे रात में ठंड बढ़ गई है। ठंड ने सुबह के समय लाेगाें काे कंपा दिया। ठंडी हवा भी चल रही थी। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तेज धूप निकलने से तापमान सामान्य हो सकता है, लेकिन रात के तापमान में अगले 24 घंटे में गिरावट आने के आसार हैं। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आने के बाद 3 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। बादल भी छा सकते हैं। बूंदाबांदी की भी संभावना है।

सर्दियाें का सीजन खत्म हो गया है, लेकिन ठंड की अब तक विदाई नहीं हुई है। उत्तर पश्चिमी हवा जम्मू कश्मीर से बर्फीली ठंडक लेकर आ रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है। रात में जो पंखे चलना शुरू हो गए थे, वह फिर से बंद हो गए हैं। रजाई व कंबल निकल आए हैं। मौसम विभाग ने मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ आने के आसार जताए हैं, जिसके चलते मौसम प्रभावित रहेगा। बादल छाने से दिन का तापमान स्थिर रह सकता है, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।