सैकड़ों नेपाली यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे युद्ध
नेपाल के उपप्रधानमंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ ने कहा है कि रूस ने उन नेपाली नागरिकों के अनुबंध रद्द करने के लिए अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है जो रूसी सेना में शामिल होकर यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे हैं।
रिपब्लिका अखबार की खबर के मुताबिक विदेश मंत्री का भी प्रभार संभाल रहे श्रेष्ठ ने संसदीय बैठक में सूचित किया कि रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह सेना में शामिल हुए नेपाली नागरिकों के अनुबंध रद्द करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत है।
सैकड़ों नेपाली नागरिक यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ रहे
हालांकि, इसका तौर-तरीका अभी तय नहीं हुआ है। मॉस्को में नेपाली दूतावास लगातार इस पर नजर रख रहा है। यूक्रेन में बंदी बनाए गए लोगों की तस्वीरें जारी की गई हैं। उन्हें नेपाल वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सैकड़ों नेपाली नागरिक यूक्रेन के खिलाफ रूस की तरफ से लड़ रहे हैं।
थोड़ी संख्या में नेपाली नागरिक यूक्रेनी सेना में भी सेवारत हैं, लेकिन दोनों देशों ने नेपाल सरकार के साथ विवरण साझा नहीं किया है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव