मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष पंहुचे बैतूल किया जेल का निरीक्षण
 
 

बैतूल मप्र - मप्र मानव अधिकार आयोग भोपाल के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन एवं सरबजीत सिंह सदस्य ने जिला जेल का किया निरीक्षण | 

शुक्रवार को दोपहर एक बजे मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष पूर्व मुख्य न्यायाधिपति नरेंद्र कुमार जैन जिला जेल पंहुचे थे जंहा उन्होंने जेल का निरीक्षण किया | श्री नरेन्द्र कुमार जैन जेल निरीक्षण के बाद ढाई बजे मुक्तागिरी के लिए रवाना हुए | मुक्तागिरी जैन ट्रस्ट में रात्रि विश्राम भी करेंगे |शनिवार को दोपहर एक बजे से 2 बजे तक गुदगांव उप स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगन वाड़ी केंद्र का निरीक्षण कार्यक्रम रहेगा | श्री जैन शनिवार दोपहर 2 बजे गुद गांव से कार द्वारा तवा डेम पंहुचेंगे जंहा सर्किट हाउस में अल्प विश्राम के बाद भोपाल के लिए रवाना होंगे /