*मकान में आग से गृहस्थी का सामान जलकर खाक
*मकान में आग से गृहस्थी का सामान जलकर खाक*
भैंसदेही मकान में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। जिसकी शिकायत पीडि़त ने थाने में दर्ज कराई है। आमला निवासी धर्मराज बंजारे पिता श्रीराम बंजारे (36) ने शिकायत में बताया कि 20 दिसंबर को वह खेत गये हुए थे, तभी शाम 6 बजे पत्नि संगीता बंजारे का फोन आया कि घर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही मैं घर पहुंचा, जहां घर का सामान जल रहा था और ग्रामीण-दमकल कर्मचारी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन आग बुझ पाती, तब तक घर में रखे 200 स्प्रिंकलर पाईप, 50 पुरानी पटिया, 50 बल्लिया, 70 खाकर, 3 चौकठ, 1 आलमारी, 7 म्याल एवं खाना बनाने का सामान सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया था। इस आगजनी में पीडि़त को करीब 4 लाख रूपये के नुकसान की बात कहीं जा रही है। पीडि़त का कहना है कि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे