हाईकोर्ट ने पुलिस सुरक्षा की मांग करने वाली याचिका की निरस्त
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने अपनी एक महत्वपूर्ण टिप्पणी में साफ किया कि मतांतरण किए बिना मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के बीच विवाह मुस्लिम पर्सनल ला के अनुसार अवैध है। कोर्ट ने इसी के साथ विशेष विवाह अधिनियम-954 के तहत अंतरधार्मिक विवाह को पंजीकृत करने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग करने वाली याचिका निरस्त कर दी।न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया की एकलपीठ ने कहा कि मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के बीच विवाह को मुस्लिम पर्सनल ला के अंतर्गत अनियमित माना जाएगा, भले ही उन्होंने विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह किया हो। दरअसल, मुस्लिम पर्सनल ला के अनुसार, किसी मुस्लिम लड़के का किसी ऐसी लड़की से विवाह वैध विवाह नहीं है जो मूर्तिपूजक या अग्निपूजक हो।
मप्र के अनूपपुर जिले के एक दंपती सारिका सेन और सफीक खान ने याचिका दायर कर कोर्ट को बताया कि दोनों ने शादी कर ली है। अब वे अपने विवाह को पंजीकृत कराना चाहते हैं। दोनों के विवाह का महिला के परिवार ने विरोध किया है। उनके समाज ने भी उनका बहिष्कार करने की बात कही है। चूंकि परिवार वाले विवाह के विरुद्ध हैं, इसलिए उन्हें पुलिस सुरक्षा दी जाए ताकि वे रजिस्ट्रार कार्यालय जाकर विवाह पंजीयन करा सकें।


Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
महापंचायत से पहले बयानबाजी, कृषि ज्ञान पर उठे सवाल
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
Bhojshala Case: ‘मंदिर के हिस्सों का इस्तेमाल कर बनाई गई मस्जिद…’, ASI रिपोर्ट में बड़ा दावा, 16 मार्च को हाई कोर्ट में अगली सुनवाई