हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में अचानक दर्ज की गई बड़ी गिरावट
नई दिल्ली । अप्रैल 2025 में हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में अचानक बड़ी गिरावट देखी गई। कंपनी ने अप्रैल 2025 में महज 3,05,406 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की, जबकि एक साल पहले यानी अप्रैल 2024 में यह आंकड़ा 5,33,585 यूनिट था।
इस दौरान सालाना आधार पर हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में 42.76प्रतिशत की गिरावट आई है। मासिक आधार पर भी कंपनी की बिक्री में 44.43प्रतिशत की गिरावट आई है। हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में इस गिरावट का मुख्य कारण मोटरसाइकिल और स्कूटर दोनों श्रेणियों में बिक्री में आई कमी है। अप्रैल 2025 में कंपनी ने कुल 2,86,089 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 4,96,542 यूनिट था, जो कि 42.38प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री में मोटरसाइकिल का हिस्सा 93.67प्रतिशत रहा। वहीं, स्कूटर की बिक्री में भी भारी गिरावट आई है।
बीते महीने, हीरो ने केवल 19,317 यूनिट स्कूटर बेचे, जबकि अप्रैल 2024 में यह आंकड़ा 37,043 यूनिट था, जो कि 47.79प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। इसके अलावा, कंपनी ने 16,882 यूनिट टू-व्हीलर का एक्सपोर्ट भी किया, लेकिन इस दौरान एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 16.79 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। हीरो मोटोकॉर्प की यह गिरावट आने वाले महीनों में कंपनी की बिक्री रणनीतियों पर प्रभाव डाल सकती है।


पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा