अपना बल याद आते ही हनुमान उड़कर पहुंचे लंका किया अक्षय कुमार का वध
अपना बल याद आते ही हनुमान उड़कर पहुंचे लंका
किया अक्षय कुमार का वध
भैंसदेही:— बाजार चौक में चल रही रामलीला मंचन के आठवें दिन सुग्रीव माता सीता की खोज में सब तरफ अपने वानरों को भेजते है। समुद्र तट पर जाकर जामवंत हनुमान को अपना बल याद दिलाते है उसी क्षण हनुमान उड़कर समुद्र पार कर लंका पहुंचते है। जहा हनुमान विभीषण से मिलकर माता सीता का पता पूछते है पता लगने पर हनुमान अशोक वाटिका जाकर देखते है कि रावण द्वारा माता सीता को परेशान किया जा रहा है। रावण के जाने के बाद हनुमान जी माता सीता के सामने राम नाम की अंगूठी डाल देते है। जिसे देख सीता हनुमान को सामने आने के लिए कहती है तब हनुमान जी सामने आकर अपना परिचय देकर विश्वास दिलाते है कि श्रीराम शीघ्र ही आपको यहा से ले जायेगे माता सीता खुश होकर हनुमान जी को अजर अमर होने का वरदान देती है। हनुमान अशोक वाटिका में लगे फल खाते है और राक्षसों को मारते है यह खबर रावण तक पहुंचती है तब वह अपने पुत्र अक्षय कुमार को अशोक वाटिका में भेजते है जहा युद्ध में अक्षय कुमार मारा जाता है। इसके बाद रावण इंद्रजीत को अशोक वाटिका भेजते है जहा इंद्रजीत हनुमान को ब्रह्म पाश में बांधकर रावण के समक्ष लाते है। अक्षय कुमार का अभिनय बालेया पानकर के द्वारा किया जा रहा है,इंद्रजीत का अभिनय देवी सिंह ठाकुर द्वारा किया जा रहा है साथ में सेनापति के अभिनय में नपा अध्यक्ष मनीष सोलंकी डॉ.अभिषेक मिसर डॉ.धीरज मालवीय राजा सावरकर राकेश राठौर दिनेश पटेल नरेंद्र मालवीय नितिन मालवीय ललित छोटू राठौर। रामलीला मंचन का आकर्षक दृश्य उड़ता हुआ हनुमान को देखकर दर्शक बहुत रोमांचित हुए।



पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
भाजपा अध्यक्ष ने ममता सरकार को घेरा, जमीन विवाद को लेकर लगाए गंभीर आरोप
युद्धविराम पर भरोसा नहीं, ईरान में छात्रों के भविष्य को लेकर बढ़ी चिंता
चौंकाने वाला खुलासा: एक भी प्रसव नहीं, फिर भी जारी हुए 250 बर्थ सर्टिफिकेट
मतदान के बीच पीएम मोदी का संदेश, युवाओं से कहा- बढ़-चढ़कर करें वोटिंग
ईरान ने होर्मुज में बदले नियम, समुद्री माइन का अलर्ट; वैश्विक तेल बाजार चिंतित
UN में भारत को बड़ी भूमिका, सतत विकास में निभाएगा अहम जिम्मा
बंगाल में BJP का घोषणापत्र जल्द, विकास से लेकर सुरक्षा तक ये होंगे बड़े वादे