28 को जनवरी को कुनबी समाज महिला संगठन का हल्दी-कुमकुम
*28 को जनवरी को कुनबी समाज महिला संगठन का हल्दी-कुमकुम*
भैसदेही क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज महिला संगठन भैंसदेही का हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम 28 जनवरी रविवार को आयोजित किया जायेगा। कुनबी समाज महिला संगठन ब्लाक अध्यक्ष सत्यदेवी लोखंडे व हल्दी कुमकुम कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती गीता सेलकरी ने बताया कि हल्दी कुमकुम कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विगत दिनों कविता कावड़कर के निवास पर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष भी हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम 28 जनवरी को उमा लॉन शिव मंदिर भैंसदेही में दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा। हल्दी-कुमकुम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगे। क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज महिला संगठन भैंसदेही की ब्लाक अध्यक्ष सत्यदेवी लोखंडे ने सभी स्वजातीय महिलाओं से उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।


सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल