*स्त्री रोग जांच शिविर का आयोजन आज
*स्त्री रोग जांच शिविर का आयोजन आज*
भैंसदेही श्रीमद भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह एवं आरके मेमोरियल हॉस्पीटल बडोरा बैतूल के तत्वावधान में आज 29 मई बुधवार को दोपहर 12 बजे से निशुल्क स्त्री रोग जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर बलराम महाले, श्री सिद्धी विनायक भवन सिविल लाईन कौडीढाना भैंसदेही में आयोजित होगा। जिसमें स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्णा मौसिक अपनी सेवाएं देगे। शिविर के आयोजकों ने बताया कि शिविर में चिकित्सक द्वारा योनि मार्ग द्वारा बच्चेदानी का ऑपरेशन, दूरबीन द्वारा बच्चेदानी का ऑपरेशन, बच्चेदानी में गठान का ऑपरेशन, बच्चेदानी के कैंसर का ऑपरेशन, अण्डाशय में गठान का ऑपरेशन, बच्चेदानी का बाहर निकलना, नसबंदी खुलवाने का ऑपरेशन, लैपरोस्कोपी और हिस्टेरोस्कोपी द्वारा बांझपन की जाँच सहित अन्य बीमारियों की जांच, उपचार एवं उचित परामर्श दिया जायेगा। आयोजकों ने उक्त शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।


ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज