संदेशखाली हिंसा के बाद चोपड़ा पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस
कोलकाता ।पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बना हुआ है। इसी बीच राज्यपाल सीवी आनंद बोस आज उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा पहुंचे। दरअसल, यहां वे उन चार बच्चों के परिजनों से मिलें जिनका भारत-बांग्लादेश सीमा के पास जल निकासी विस्तार के दौरान मिट्टी का टीला ढहने से मौत हो गई थी।बता दें कि यह घटना 12 फरवरी की है, जब पांच से 12 साल के चार बच्चे चोपड़ा ब्लॉक के चेतनगढ़ गांव में मिट्टी का टीला ढहने से उसी में दब गए थे। यह निर्माण कार्य सीमा सुरक्षा बल द्वारा किया गया था।
राज्यपाल सीवी आनंद बोस सोमवार की रात ट्रेन से किशनगंज के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद वे सड़क मार्ग के जरिए चोपड़ा पहुंचे। राज भवन के सूत्रों ने राज्यपाल के चोपड़ा पहुंचने की जनकारी दी है। सीवी आनंद बोस यहां पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने के साथ स्थानीय लोगों से भी मिले।यह मामला प्रकाश में तब आया जब बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इस हादसे के लिए बीएसएफ को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि लापरवाही के कारण चार नाबालिगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद टीएमसी के कुछ नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की और इस मामले में जांच की मांग की। उन्होंने राज्यपाल से चोपड़ा जाने की भी अपील की थी।


प्रदेश में 6 वर्षों में लाखों महिलाएं लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’
'द हंड्रेड' से भी भगाए जाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी?: आठ में से चार फ्रेंचाइजी का एलान, जानें क्यों लिया यह फैसला
'बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ग्वालियर के घाटीगांव में 22,850 लीटर स्पिरिट जप्त, जांच में जहरीली पाई गई