गूगल ने और कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
सैन फ्रांसिस्को । गूगल की तरफ से इजराइल को प्रौद्योगिकी देने का विरोध करने पर कंपनी ने 20 और कर्मचारियों को निकाल दिया है। कर्मचारियों के समूह ने कहा कि इस मामले में गूगल अब तक 50 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल चुकी है। यह प्रोजेक्ट निंबस पर केंद्रित गूगल में आंतरिक उथल-पुथल का नया संकेत है। इजराइली सरकार को क्लाउड कंप्यूटिंग और कृत्रिम मेधा सेवाएं देने के उद्देश्य से गूगल और अमेजन के लिए इस परियोजना पर 2021 में दस्तखत किए गए थे। गाजा में जारी युद्ध के बीच गूगल के न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया में सनीवेल स्थित कार्यालयों पर कर्मचारियों ने पिछले सप्ताह धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कंपनी ने पुलिस को भी बुलाया, जिसने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। विरोध प्रदर्शन का आयोजन करने वाले समूह ने कहा कि कंपनी ने पिछले सप्ताह 30 कर्मचारियों को निकाला था। समूह यह मांग कर रहा है कि रंगभेद करने वालों को कोई प्रौद्योगिकी नहीं दी जाए। समूह के सदस्य जेन चुंग ने कहा कि इसके बाद मंगलवार को गूगल ने लगभग 20 और कर्मचारियों को निकाल दिया। कंपनी ने समूह के दावों का खंडन करते हुए कहा कि जिन लोगों को निकाला गया है उनमें से प्रत्येक व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से और निश्चित रूप से हमारी इमारतों के अंदर विघटनकारी गतिविधियों में शामिल था।


छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला