गोल्डमैन सैक्स ने भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था जताया भरोसा
नई दिल्ली। अमेरिकी रीसर्च फर्म और ग्लोबल फाइनेंसियल इंस्टीच्यूशन गोल्डमैन सैक्स ने भारत की बढ़ती विकास गति की उम्मीद करते हुए भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अपने जीडीपी फोरकास्ट को 10 बेसिस पॉइंट बढ़ा दिया है। रिसर्च फर्म ने अब भारत का ग्रोथ अनुमान 6.7 फीसदी कर दिया है।
इनवेस्टमेंट बैंक एक बयान में कहा कि आने वाले समय में हमें इनवेस्टमेंट ग्रोथ की रफ्तार बनी रहने की उम्मीद है। रिजर्व बैंक ने अनुमान से ज्यादा डिविडेंड सरकार को ट्रांसफर किया है, लिहाजा इंफ्रास्ट्रक्चर पर और खर्च के लिए गुंजाइश है। हमने हाल में जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 0.10 फीसदी बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दिया है।
गोल्डमैन सैक्स को उम्मीद है कि रिजर्व बैंक अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी से कोर गुड्स इनफ्लेशन में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि भारत में ग्रोथ की रफ्तार मजबूत रहेगी जबकि हमारा मानना है कि कोर इनफ्लेशन अप्रैल-जून में रिकॉर्ड से नीचे जाएगा। जुलाई-दिसंबर में कोर इनफ्लेशन 4.0-4.5 फीसदी रहने का अनुमान है। हालांकि, रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी के सदस्यों ने हाल में फूड इनफ्लेशन को लेकर सावधान रहने को कहा है।
गोल्डमैन सैक्स के अनुमानों के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस साल सितंबर और दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इनवेस्टमेंट बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है, कि अमेरिकी अर्थशास्त्रियों की हमारी टीम ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा पहली कटौती की तारीख को जुलाई से बढ़ाकर सितंबर कर दिया है। हालांकि, अब भी 2024 में ब्याज दरों में दो बार कटौती का अनुमान है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
जिला अस्पताल मे खुलेआम पैसों की मांग, पैसे नहीं दिए तो जच्चा बच्चा को जननी ने नहीं छोड़ा घर
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साईकिल सवार बुजुर्ग को उड़ाया
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी