"फसल का बीमा कराओ , सुरक्षा कवच पाओ" 1से 7 जुलाई
"फसल का बीमा कराओ , सुरक्षा कवच पाओ"
बैतूल मप्र l प्रधानमंत्री फसल बीमा अंतर्गत
जिले में खरीफ फसल का बीमा 1 जुलाई से शुरू हो गया है जिसमें फसल बीमा सप्ताह 1 जुलाई 7 जुलाई तक चलेगा। जिसमें कृषि और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस बीमा कंपनी द्वारा कृषक संपर्क कर किया जा रहा है।इसके साथ ही सभी तहसीलों में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के प्रतिनिधियों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर जाकर फसल बीमा पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है l कृषकों को फसल बीमा करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसल बीमा करवा कर जोखिमों एवं फसल बीमा के हित लाभ के बारे जागरूक किया जा रहा हैl डी डी ए द्वारा बताया कि खरीफ मैं प्रमुख फसलों के लिए प्रीमियम राशि के लिए कृषक द्वारा दिए प्रीमियम राशि सोयाबीन के लिए ₹800 प्रति हेक्टेयर, मक्का के लिए 720 रुपए प्रति हेक्टेयर, धान संचित के लिए 740 रुपए, धान असिंचित 620 रुपए प्रति हेक्टेयर, अरहर के लिए ₹700 प्रति हेक्टेयर हैं। जो की पटवारी हल्का स्तर पर अधिसूचित फसले हैं। फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करने की इच्छुक गैर ऋणी किसान निकटतम बैंक शाखा /सहकारी समिति/ अधिकृत चैनल एवं जन सेवा केंद्र (सीएससी) एवं कृषक स्वयं राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल www.pmfby.gov.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। गैर ऋणी कृषक को बीमा करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज बैंक पासबुक फसल बुवाई प्रमाण पत्र आधार कार्ड बही एवं बटाईदार किसान या किराए पर ली गई भूमि के लिए मलिक के साथ अनुबंध समझौता या किराया पट्टा होना चाहिए।


छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला