चार बच्चे बीमार, अस्पताल में चल रहा इलाज....
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के खकरिया खुर्द गांव में एक ही परिवार के चार बच्चों ने खेलते समय रतनजोत के बीज खा लिए। कुछ देर बाद उन्हें उल्टी, दस्त के साथ पेट दर्द शुरू हो गया, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी पिता हल्ले भाई यादव 5, सिमरन पिता जीतू यादव 5, गोमती पिता जीतू यादव 3, अक्कू पिता राकेश यादव 5 साल यह चारों बच्चे खकरिया खुर्द गांव के हैं और एक ही परिवार के हैं। गांव के आसपास बड़ी संख्या में रतनजोत के पौधे लगे हुए हैं। जहां बच्चे खेलते-खेलते रतनजोत के पौधों के पास पहुंच गए। रतनजोत के फूल जमीन पर गिरे पड़े हुए थे, इन बच्चों ने फल को मीठा फल समझकर खा लिया।
कुछ देर बाद सभी बच्चों में बेचैनी बढ़ी तो भागते हुए अपने घर पहुंचे, जहां उन्हे उल्टी, दस्त पेट में दर्द होने पर परिजन इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डाक्टरों द्वारा बच्चों का इलाज शुरू किया। तत्काल इलाज मिलने पर बच्चों की सेहत में सुधार है।


सरकार का किसान हित में कदम, समर्थन मूल्य बढ़ाया
स्कूल में मारपीट का मामला, शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा
‘सर्जिकल स्ट्राइक’ मोड में सरकार, दो साल में 25 IAS-IPS पर कार्रवाई
कुमनार में खुला सुरक्षा कैंप, अबूझमाड़ में बढ़ी सुरक्षा और भरोसा
बॉक्स ऑफिस पर छाई धुरंधर 2, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में नया रिकॉर्ड
Trinamool Congress की नई रणनीति, उत्तर-दक्षिण में अलग-अलग अभियान
15 हिरण और कोटरी की मौत के बाद अंधविश्वास का सहारा, वन विभाग पर सवाल