अमेरिका में लगातार गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी हुई है, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। डीसी पुलिस डिपार्टमेंट का कहना है कि जांच जारी है। शूटिंग की यह वारदात F स्ट्रीट NE के 1500 ब्लॉक में हुई। घटना में कितने लोग घायल हुए हैं, गोलीबारी सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। गोलीबारी किस वजह से हुई, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।  

इससे पहले रविवार को यूएस के इंडियाना मं एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ऑफिसर ने ट्रैफिक स्पॉट पर एक कार को रोका और गाड़ी में सवार व्यक्ति से उसकी बहस होने लगी। गुस्साए कार मालिक ने पुलिस अधिकारी पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। फायरिंग करने के बाद कार मालिक वहां से भाग गया। हालांकि घटना के 30 मिनट बाद ही उसे पकड़ लिया गया। कुछ दिनों पहले ही लॉस एंजिलिस के एक पार्क में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जिस समय पार्क में गोलीबारी हुई, उस समय वहां कार शो चल रहा था।