अमेरिका के शिकागो में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई। इस गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस ने बताया कि शिकागो शहर में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खून से लथपथ कई शव कंबल से ढके हुए थे। बता दें कि 4 जुलाई को अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस होता है। यह अमेरिका का 246वां स्वतंत्रता दिवस है। इस अवसर पर राजधानी वाशिंगटन सहित देश के हिस्सों में नेशनल इंडिपेंडेंस डे परेड निकाली जा रही हैं। इस दौरान इलिनोइस में परेड के दौरान गोलीबारी की खबर है। खबरों के मुताबिक हाइलैंड पार्क, इलिनोइस में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं। 'सन-टाइम्स' ने खबर दी है कि परेड सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई, लेकिन गोलीबारी होते ही 10 मिनट बाद इसे रोक दिया गया।