शिकागो शहर के वेस्ट साइड में एक पुलिस कार्यालय के अंदर सोमवार को एक व्यक्ति को गोली मार दी और इस घटना में शिकागो पुलिस का एक अधिकारी भी घायल हो गया। इसकी पुष्टि पुलिस प्रवक्ता टॉम हर्न ने स्थानीय मीडिया को बताया कि होमन स्क्वायर में स्थित इमारत में दोपहर से पहले गोलियां चलायी गईं। 

शिकागो दमकल विभाग के अनुसार, पुलिस अधिकारी को स्थिर हालत में सिनाई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनको गोली नहीं लगी है। वहीं गोली लगने के बाद दूसरे व्यक्ति को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

वेस्ट साइड पुलिस का यह कार्यालय लाल ईंटों से बनाई गई एक बड़ी इमारत में है। इस इमारत में पहली मंजिल पर पुलिस का सबूत और बरामद संपत्ति विभाग है। पुलिस विभाग की कुछ विशेष इकाइयां भी इस इमारत में और कुछ दूसरी जगह पर काम करती हैं।