*मकान में लगी आग, हजारों का सामान जलकर खाक*

भैंसदेही  एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें मकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना की शिकायत पीडि़त ने भैंसदेही थाने में दर्ज कराई है। पीडि़त नत्थु पिता रिन्दा भलावी निवासी सिहार ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह गांव के कुंए पर पानी लाने के लिए गया था। वापस लौटकर देखा तो खेत के मकान से आग कल लपटे उठ रही थी। आग की लपटो को देखकर मैने हल्ला मचाया। आसपास के लोगों ने आकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मकान में रखा 5 क्विंटल गेहूं, 1 क्विंटल तुअर, 1 क्विंटल चना, 50 किलो तुअर दाल, 50 किलो चना दाल, 50 किलो मसूर दाल, 50 किलो सरसो, 5 जोड़ी कपड़े, 2 बोरी डीएपी, 5 बोरी यूरिया, पानी की मोटर, केबल व पेटी में रखे सामान, लायसेस, 45 हजार रूपये नगद, 1 मंगलसूत्र, 1 जोड़ी चांदी की पायल सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना में पीडि़त को लगभग 70 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। पीडि़त का कहना है कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है।