फीडर चेंज कर दी जाये पर्याप्त बिजली, सौंपा ज्ञापन
*फीडर चेंज कर दी जाये पर्याप्त बिजली, सौंपा ज्ञापन*
भैंसदेही लहास फीडर की सप्लाई प्लान चेंज करने किसानों ने एसडीएम महेश कुमार बमनाहा को ज्ञापन सौंपा और पर्याप्त बिजली दिये जाने की मांग की। किसानों ने बताया कि कौड़िया, लहास, बड़गाव धुडिया नई, धुडिया पुरानी, पलासपानी, के किसानों को समय पर बिजली नहीं दी जा रही है। रात 8 से लेकर रात के 4 बजे तक लाइट नहीं रहती है। शाम 4 बजे से लेकर रात के 8 बजे जो बिजली किसानों को मिल रही है, उसमें भी कई बार कटौती होती है। कई बार लाइन में फाल्ट जैसी समस्या आने पर बिजली नहीं मिल पा रही है। जिसके कारण किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे है। किसान संतोष मर्सकोले, गरीबा, मानिक, बलदेव, कृष्णा आठोले ने बताया कि फसलों की समय पर सिंचाई नहीं होने से फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। पिछले 15 दिनों से रात के समय ही बिजली दी जा रही है। किसानों का आरोप है कि अस्थाई कनेक्शन की रसीद भी नहीं दी जाती है। किसानों ने मांग की है कि उन्हे नियमानुसार रात में 4 और दिन में 6 घंटे पर्याप्त बिजली दी जाये एवं लाइनमैन को निर्देशित किया जाये कि समय पर लाइन का फाल्ट में सुधार कार्य किया जाये, ताकि किसान समय पर फसलों की सिंचाई कर सके। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।


जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू