इमरान खान के करीबी नेता फवाद चौधरी गिरफ्तार..
पाकिस्तान आर्थिक संकट से उबर नहीं पा रहा है और अब वहां राजनैतिक अस्थिरता भी बढ़ती जा रही है। बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी नेता फवाद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि फवाद चौधरी ने पाकिस्तान के चुनाव आयोग को खुलेआम धमकी दी थी। फवाद चौधरी ने सार्वजनिक तौर पर पाकिस्तान के चुनाव आयोग को धमकाया और मौजूदा सरकार पर पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान की गिरफ्तारी की साजिश रचने का आरोप भी लगाया।
इस्लामाबाद पुलिस ने भी फवाद चौधरी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, फवाद चौधरी के खिलाफ बीती रात इस्लामाबाद के कोहसर पुलिस स्टेशन में पाकिस्तानी चुनाव आयोग के सचिव उमर हमीद की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत में कहा गया कि फवाद चौधरी ने चुनाव आयोग और इसके सदस्यों को धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया। आरोप है कि लाहौर में इमरान खान के घर के बाहर एक जनसभा को संबोधित करते हुए फवाद चौधरी ने चुनाव आयोग के सदस्यों के परिजनों को भी धमकी दी।
आरोप है कि फवाद चौधरी ने पाकिस्तानी चुनाव आयोग की तुलना एक मुंशी से की। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीटीआई नेता फवाद चौधरी को लाहौर में ठोकर नियाज बेग इलाके में स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें इस्लामाबाद लाया गया। पीटीआई और इसके नेताओं ने फवाद चौधरी की गिरफ्तारी की आलोचना की है और सरकार को निशाने पर लिया है।


महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ