मुंबई। अभिनेत्री काव्या थापर पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। एक्ट्रेस को जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है क्योंकि उनपर शराब के नशे की हालत में कार चलाने और एक व्यक्ति के वाहन को ठोकर मारने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की हाथापाई की और अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
  सूत्रों के अनुसार, जुहू पुलिस ने बताया की एक्ट्रेस ने एक फाइव स्टार होटल से बाहर आते ही एक कार को हिट किया। जब कार के मालिक ने उन्हें रोका तो एक्ट्रेस ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस की टीम पहुंची। नशे में धुत एक्ट्रेस ने कार मलिक के साथ तो अभद्र व्यवहार किया ही साथ ही पुलिस को भी गलियां दी। अधिकारी ने रोका तो वे एक्ट्रेस मारपीट करे पर उतारू हो गईं। बाद में पुलिस ने बल का प्रयोग कर उन्हें अरेस्ट किया। काव्या को मुंबई के अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट पेश किया गया है जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। काव्या साउथ सिनेमा में मुख्य रूप से काम करती हैं। उन्होंने शॉर्ट फिल्म तत्काल से करियर की शुरुआत की थी जो हिंदी में आई थी। इसके बाद उन्होंने ऐ माया प्रीमिटो से तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया जिसमें वे शीतल जैन के किरदार में थीं। इसके बाद वे मार्केट राजा एमबीबीएस से कॉलीवुड यानी तमिल सिनेमा में आईं जिसमें उन्होंने वैष्णवी का रोल निभाया था। आखिरी बार मे टॉलीवुड फिल्म एक मिनि कथा में नजर आई थीं और इसमें श्रद्धा दास भी अहम भूमिका में दिखी थीं। 26 साल की काव्या जल्द ही अभिनेता विजय एंटनी के साथ नजर आएंगे लेकिन उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के टाइटल का खुलासा नहीं हुआ है। काव्या थापर का जन्म 20 अगस्त 1995 को महाराष्ट्र में हुआ था और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पूरी की है। उन्होंने ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।